जन दूत न्यूज़ टीम
अटल सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा TMC में शामिल
अटल सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद 82 साल के यशवंत सिन्हा काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। शनिवार सुबह यशवंत सिन्हा कोलकाता पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी दिनेश त्रिवेदी की जगह अब यशवंत सिन्हा को राज्यसभा भेजने का मन बना सकती है।
टीएमसी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा
टीएमसी की सदस्यता लेने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘अटल जी के समय में बीजेपी आम सहमति पर यकीन करती थी लेकिन आज की सरकार सिर्फ कुचलने और जीतने पर भरोसा रखती है। अकाली दल, बीजेडी बीजेपी से अलग हो गए हैं। आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है? यशवंत सिन्हा ने आगे बताया, ‘ममता जी पर नंदीग्राम में जो हमला हुआ, वह टिपिंग पॉइंट था। तभी मैंने टीएमसी में शामिल होने और ममता जी को समर्थन देने का फैसला किया।’
भाजपा को बड़ा झटका
ऐसे में यशवंत सिन्हा का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के ठीक पहले TMC में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल जयंत सिन्हा हजारीबाग से सांसद हैं.
2018 में बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद से ही बीच-बीच में यशवंत सिन्हा बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कई बार आर्थिक मामलों से लेकर राजनीतिक मामलों तक बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से असहमतियां जताईं.
वर्तमान में पुत्र है भारतीय जनता पार्टी के सांसद
बता दे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से हजारीबाग लोकसभा के सांसद है जयंत सिन्हा जयंत सिन्हा को राजनीति सिखाने वाले पिता नहीं छोरा भाजपा का दामन
